मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखपुर से संशोधित नागरिकता कानून पर घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की। योगी पुराना गोरखपुर निवासी चौधरी कैफुलवारा से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चौधरी कैफुलवारा को संशोधित नागरिकता कानून की जानकारी दी और इससे संबंधित पुस्तक उन्हें भेंट की।
गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ के जमाने से चौधरी परिवार गोरखनाथ मंदिर के प्रति श्रद्धा रखता है। मुख्यमंत्री योगी जब आज उनसे मिलने उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पहुंचे तो चौधरी परिवार ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें भगवा अंगवस्त्र भी भेंट किया। कैफुलवारा ने मुख्यमंत्री योगी को विश्वास दिलाया है कि वह सीएए को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए सभी को जागरूक करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



