श्रीलंका के बर्खास्त कोच ने 50 लाख डालर के मुआवजे की मांग की

Summary :

उन्होंने यह भी दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय कोच के तौर पर उनकी साख को नुकसान पहुंचा है जिसके लिये उन्होंने हर्जाने की मांग की है।

बर्खास्त कोच चंडिका हथुरूसिंघा ने अपना अनुबंध पहले समाप्त करने के लिये श्रीलंका क्रिकेट से 50 लाख डालर के मुआवजे की मांग की है। बोर्ड के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 
पूर्व श्रीलंकाई टेस्ट स्टार और कोच ने यह दावा तब किया जब दोनों पक्ष पिछली गर्मियों में उनके बर्खास्तगी पर सहमति बनाने में असफल रहे। 
बोर्ड के सचिव मोहन डि सिल्वा ने एएफपी से कहा, ‘‘उन्होंने 50 लाख डालर की मांग करते हुए एक पत्र भेजा है। ’’ इसकी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन संडे आईलैंड अखबार ने कहा कि हथुरूसिंघा ने अपने अनुबंध के बचे 18 महीनों के लिये पूरे वेतन की मांग की जो 10 लाख डालर से ऊपर है। 
उन्होंने यह भी दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय कोच के तौर पर उनकी साख को नुकसान पहुंचा है जिसके लिये उन्होंने हर्जाने की मांग की है। उनका दावा है कि यह सब मिलाकर 50 लाख डालर के करीब है। 

Desk Team