उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं सुरक्षा वाहनियों के गठन के लिये 05 हजार से अधिक पदों के सृजन का निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि इस आशय के फैसले को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। इसके तहत विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन के लिये 87 पद सृजित किये गये हैं। इसके अलावा सुरक्षा बल की पांच वाहनियां भी गठित की जायेंगी। पांच वाहनियों के गठन के लिये कुल 5037 पद सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट््वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन हेतु 87 पदों एवं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की 05 वाहिनियों के गठन हेतु 5037 पदों के सृजन का निर्णय लिया है।’’ निर्मल वार्ता


Download Android App
Download iOS App



