IPL2022(SRHvsGT): शमी को डांटते दिखे पांड्या, फैंस ने लगायी क्लास

Summary :

IPL में पहली बार किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या शायद इस हार को हज़म नहीं कर पाए।

गुजरात टाइटंस का सामना सोमवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ जहाँ गुजरात की टीम को आईपीएल 2022 की अपनी पहली हार झेलनी पड़ी। केन विलियमसन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात को आठ विकेट से हराकर उनकी तीन मैचों की लगातर जीत की स्ट्रीक को तोड़ दिया। और IPL में पहली बार किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या शायद इस हार को हज़म नहीं कर पाए। 

हार्दिक पांड्या हार को करीब आता देख एक समय अपना आपा खो बैठे और अपने सीनियर गेंदबाज मोहम्मद शमी पर चिल्लाने लगे। हार्दिक के इसी ओवर में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने दो छक्के जड़े थे, जिससे वो पहले ही चिढ़ चुके थे। ऐसे में ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने डीप थर्ड मैन की तरफ हवा में शॉट खेला, जिसपर शमी कैच नहीं पकड़ पाए। इसके बाद हार्दिक काफी गुस्से में दिखे और वो शमी पर चिल्लाने लगे। 
सोशल मीडिया पर हार्दिक का ये गुस्से वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां फैंस पांड्या की खूब क्लास लगा रहे हैं और कप्तान को अपने सीनियर गेंदबाज की रिस्पेक्ट करने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें कल तक गुजरात टाइटंस ही एकमात्र ऐसी टीम थी जिसने इस सीजन एक भी मुकाबला हारा हो मगर जीत हार तो खेल का हिस्सा होता है। लेकिन ये देख कर लगता है की हार्दिक महज़ एक हार को भी हज़म नहीं कर पा रहे थे। 

Desk Team