उत्तर प्रदेश से एक निंदनीय घटना सामने आयी है। दरअसल, भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़खानी तथा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। खबर है की युवती को धमकी भी मिली थी, मामले को संज्ञान में लेते हुए, एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने आज साझा की।
जानकारी के अनुसार, औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गगन राज सिंह ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराये गए मामले के हवाले से बताया कि बीते तीन जनवरी से गाजीपुर जिले के सादात निवासी मंजीत तिवारी 18 साल की युवती को फोन करने के साथ उसे अश्लील तश्वीर और वीडियो भेज रहा था।
नंबर बदल कर करता था फ़ोन
घटना की शिकायत युवती ने परिजनों से की थी। नंबर बाधित (ब्लाक) किये जाने के बाद युवक बदल बदलकर कई अन्य नंबरों से फोन करने लगा। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को युवती किसी काम से बाबूसराय गई थी जहां अचानक पहुंचे आरोपी युवक ने राह चलते उससे अश्लील बात करते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए निर्वस्त्र होकर उसके शरीर को छूने लगा। इस बीच मौका पाकर युवती ने फोन कर परिजनों को बुलाया। परिजनों को देख आरोपी युवक भागने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर युवक ने हाथापाई की, लेकिन उसे कब्ज़े में लेकर परिजन थाना पहुंचे।
धारा 354क, 509, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज
एसएचओ ने बताया कि इस मामले में मंजीत तिवारी के खिलाफ धारा 354क (यौन उत्पीड़न), 509 (इलेक्ट्रानिक साधनों द्वारा यौन उत्पीड़न), 323 (स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमानित करना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मंजीत तिवारी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



