Virat Kohli समेत Dhoni की बेटी पर अश्लील पोस्ट के मामले पर, Delhi Police ने दर्ज की FIR

Summary :

दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटियों और विराट कोहली के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है

दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पूर्व कप्तानों की बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट के आरोप में FIR दर्ज की है।
दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल की ओर से दिए गए नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया। मालीवाल ने दोनों क्रिकेटरों की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर दी जानकारी
स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘मेरे नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

DCW प्रमुख ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को क्रिकेटरों कोहली और धोनी की बेटियों और पत्नियों के खिलाफ गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया था।

Desk Team