केदारनाथ में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत

Summary :

देवभूमि उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है। फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत 6 लोगों की मृत्यु हो गई है।

देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। हादसे की जानकरी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। केदारघाटी की तरफ बढ़ते ही गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है।
सिंधिया ने घटना पर जताया दुख
घटना की जानकारी मिलते ही नागिरक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं।


अभी तक हादसे का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन, केदारनाथ से एक चश्मदीद ने बताया कि यहां बारिश बहुत तेज हो रही थी। सिर्फ 15 मिनट में मौसम अचानक से खराब हो गया। तभी हमें बताया गया कि श्रद्धालुओं से सवार एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है।

Desk Team