वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में आई तकनीकी खामी की वजह से यात्रियों को करीब एक घंटे तक एसी, पंखे और प्रकाश के बिना काम चलाना पड़ा।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ट्रेन में बिजली मुहैया कराने वाले कन्वर्टर फेल होने से यात्रियों को यह परेशानी हुई।
उन्होंने बताया कि ट्रेन के एसी ने इलाहाबाद पहुंचने से 10 मिनट पहले शाम चार बजकर 50 मिनट पर काम करना बंद कर दिया। इस खामी को ठीक करने के बाद ट्रेन शाम छह बजे रवाना हुई।
इस दौरान ट्रेन में मूलभूत सुविधाएं मौजूद नहीं थी।
इससे पहले मार्च में रेलवे की इस महत्वाकांक्षी ट्रेन में आंशिक तौर पर आग लग गई थी।
इस साल की शुरुआत में इस स्वचालित इंजन रहित ट्रेन सेट का निर्माण भी रोक दिया गया क्योंकि ऐसे आरोप लग रहे थे निर्माण में पारदर्शिता नहीं है और पक्षपात हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



