भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य वरूण गांधी ने कहा है कि उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन जो भी मिला, वह उनके लिए आशीर्वाद है। वरूण अपने निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।
उन्होंने कहा, ”अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन ये भी सच है जिन अल्पसंख्यक लोगों ने मुझे वोट दिया, वो मेरे लिये आशीर्वाद है। उन्होंने कहा, ”बहुत से अल्पसंख्यक मेरा साथ दे रहे थे, मेरा प्रचार कर रहे थे । उनको अपने समाज में ताने दिए जा रहे थे, फिर भी वे डगमगाए नहीं और मुझे जी जान से चुनाव लड़ाया।
कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में ऊपर : निर्मला सीतारमण
वरूण ने कहा कि अब वह पीलीभीत को छोडऩे वाले नहीं हैं। तीस- चालीस साल तक तो कहीं जाने वाले नहीं, पीलीभीत के लोगों की ही सेवा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।


Download Android App
Download iOS App



