Google Map भारत में नए सुरक्षा फीचर का कर रहा परीक्षण, कैब के गलत जाने पर उपयोगकर्ता को मिलेगा ‘अलर्ट’ Message

Summary :

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल अपने मैप में ‘ ऑफ रूट ‘ सुरक्षा फीचर जोड़ने के लिए परीक्षण कर रही है। यह फिलहाल सिर्फ भारत के लिए होगा।

सैन फ्रांसिस्को  :  प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल अपने मैप में ‘ ऑफ रूट ‘ सुरक्षा फीचर जोड़ने के लिए परीक्षण कर रही है। यह फिलहाल सिर्फ भारत के लिए होगा। टैक्सी या कार के गलत दिशा में 500 मीटर तक जाने पर यह फीचर उपयोगकर्ता को अलर्ट भेजेगा। एक मीडिया रपट में यह जानकारी दी गई है। 
मोबाइल सॉफ्टवेयर विकास समुदाय एक्सडीए डेवलपर्स ने सोमवार को दी सूचना में कहा कि यह फीचर ‘ स्टे सेफर ‘ विकल्प में हो सकता है। उपयोगकर्ता गंतव्य स्थान का चयन करने के बाद इस मेन्यू का उपयोग किया जा सकता है।

 
रपट में कहा गया है कि यह फीचर कैब के गलत दिशा में 500 मीटर तक जाने पर उपयोगकर्ताओं को चेतावनी देगा। 
इसमें कहा गया है कि यह फीचर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा शहर के किसी अनजाने हिस्से में यात्रा के दौरान कैब चालक की ओर से की जाने वाले कारस्तानी से बचने में मदद भी करेगा। 
गलत रास्ता पकड़ने पर , यह फीचर ड्राइवर को री – रूट (मार्ग बदलने) के संकेत नहीं देगा बल्कि उपयोगकर्ता के फोन पर अलर्ट भेजेगा। हाल ही में , गूगल ने अपने मैप को अद्यतन करते हुए स्पीडोमीटर और रडार लोकेशन सहायता जैसे फीचर जोड़े थे। 

Shera Rajput