उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द कुमार गुप्ता ‘नंदी’ की सुरक्षा में तैनात जिप्सी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पानी से भरे तीन फुट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार रात को जिले के औराई थाना में कटका के पास एक डाइवर्जन पर हुआ।
हादसे के वक्त मंत्री की गाड़ी पीछे थी और जब वह वहां पहुंचे तो अपनी कार से घायल पुलिसकर्मियों को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने सोमवार को बताया कि कैबिनेट मंत्री वाराणसी में निजी कार्यक्रम में भाग लेकर देर रात वापस प्रयागराज लौट रहे थे जिनकी सुरक्षा के लिए भदोही पुलिस की गाड़ी तीन पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया जिप्सी चालक जंग बहादुर यादव के सिर में चोट आयी है जबकि कांस्टेबल पाखण्ड कुमार का हाथ टूट गया है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची औराई पुलिस घायलों को औराई अस्पताल ले गई जहां चालक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। इसके बाद मंत्री अपने काफिले समेत शहर आने के लिए रवाना हो गए।


Download Android App
Download iOS App



