ओस्लो : डिफेंडर सर्जियो रामोस आउटफील्ड पोजिशन में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बन गए हैं। रामोस ने शनिवार रात 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स में नॉर्वे के खिलाफ मैदान पर उतरकर यह रिकॉर्ड बनाया।
रेमोस 2010 वर्ल्ड कप जीतने वाली स्पैनिश टीम में थे, वे दो यूरो कप भी जीत चुके हैं बीबीसी ने रामोस के हवाले से बताया कि यह रिकॉर्ड मेरी प्राथमिकता नहीं है। मुझे खुशी होती अगर मेरे 168वें मैच में स्पेन मुकाबला जीत जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, इतने वर्षो बाद यह रिकॉर्ड एक अच्छा इनाम है और मुझे इस पर गर्व है।
रामोस ने कहा कि मैं जब भी यह शर्ट पहनता हूं भावुक हो उठता हूं। यह चीज नहीं बदलेगी और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में भी मैं इसे जारी रख पाऊंगा। स्पेन ने नॉर्वे के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मैच के साथ ही वह स्पेन के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
उन्होंने गोलकीपर इकर कैसियास के रिकॉर्ड को तोड़ा। मंगलवार को स्वीडन के खिलाफ अगर स्पेन ड्रॉ भी कर लेता है तो वो अगले साल होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लेगा।


Download Android App
Download iOS App



