ग्रेटर नोएडा में तमंचे के साथ वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद सूरजपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा
बुधवार को ग्रेटर नोएडा में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक युवक एक बैग से तमंचा निकाल रहा है और टशन दिखा रहा है। इस दौरान किसी के द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस इस वीडियो की जांच में जुट गई। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपद गांव का है। पुलिस ने इसके बाद वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए जनपद निवासी कपिल उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ मे हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह केवल इंस्टाग्राम की रील्स बनाने के लिए यह वीडियो बना रहा था, लेकिन उसके दोस्त ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इस मामले में कार्रवाई हो गई।


Download Android App
Download iOS App



