आय से अधिक संपत्ति के मामले में IAS रामविलास यादव के ठिकानों पर विजलेंस की रेड

Summary :

विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस अधिकारी के पुरनिया स्थित दिलकश विहार रानी कोठी सीतापुर रोड लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में छापेमारी की।

आईएएस अधिकारी रामविलास यादव के कई ठिकानों पर उत्तराखंड विजिलेंस की ओर से कार्रवाई की गई है। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस अधिकारी के पुरनिया स्थित दिलकश विहार रानी कोठी सीतापुर रोड लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में छापेमारी की। इसके अलावा गाजीपुर जिला, गाजियाबाद में भी छापेमारी चल रही है। 
रामविलास पूर्व में सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण और एडिशन डायरेक्टर मंडी परिषद रह चुके हैं। वह वर्तमान में ग्राम विकास विभाग उत्तराखंड में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह समाजवादी पार्टी के करीबी रहे हैं। बता दें कि उनके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार मिश्रा की शिकायत पर विजलेंस उत्तराखंड ने एफआइआर दर्ज की थी। 

Kanpur News : हिंसा मामले के आरोपी हयात के रिश्तेदार की इमारत पर चला योगी का बुलडोजर, PAC रही तैनात

बता दें कि आईएएस रामविलास यादव 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस टीम ने आईएएस यादव को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा, लेकिन वह उ‍पस्थित नहीं हुए। इसके बाद आईएएस का पक्ष जानने के लिए तीन सदस्यीय हाईपावर कमेटी बनाई गई, पर यादव ने उसे भी गुमराह किया।

Desk Team