Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Hajipur में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, गोली लगने से 3 लोग जख्मी

Summary :

Hajipur: छठ पूजा पर पटाखा फोड़ने के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बता दें घटना वैशाली थाना क्षेत्र के बेलका गांव की है। दो पक्षों में लड़ाई के बाद बात फायरिंग तक पहुंच गई।इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। Hajipur में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प गोली लगने से 3 लोग हुए जख्मी सभी हमलावर मौके से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी आपको बता दें रविवार को…

Hajipur: छठ पूजा पर पटाखा फोड़ने के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बता दें घटना वैशाली थाना क्षेत्र के बेलका गांव की है। दो पक्षों में लड़ाई के बाद बात फायरिंग तक पहुंच गई।इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

  • Hajipur में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प
  • गोली लगने से 3 लोग हुए जख्मी
  • सभी हमलावर मौके से फरार
  • आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

आपको बता दें रविवार को छठ घाट पर बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे।इसको लेकर विवाद हुआ था। यहां भी दोनों पक्ष भिड़े थे। इसके बाद रात में घर पर जब कोसी के लिए हाथी बैठाकर पूजा हो रही थी तो यहां भी बच्चों की ओर से पटाखा फोड़ा जा रहा था।एक पक्ष के दरवाजे पर चिंगारी गिरने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया। लाठी-डंड से लड़ाई और गाली-गलौज के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन गोली मारने के बाद मौके से सभी हमलावर फरार हो गए थे। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वैशाली थाना क्षेत्र के बेलका गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसमें फायरिंग की गई है। फायरिंग की घटना में तीन लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner