मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, स्थिति बिगड़ी हुई थी, अराजकता थी, दंगों की संस्कृति थी और ऐसे में टीम उप्र ने लगातार प्रयास कर एक नई कार्यसंस्कृति तैयार किया और हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है।
सीएम योगी ने कि कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक
योगी ने कहा कि यह साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है और यह बड़ी उपलब्धि है । मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मण्डल, जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और अन्य विषयों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।
हमें बीमारू प्रदेश मिला था लेकिन हमने साबित किया प्रदेश दंगा मुक्त हो सकता हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को शासन की नीतियों का समुचित लाभ दिलाने, राज्य के समग्र विकास और प्रदेश की छवि बदलने में फील्ड में तैनात अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है और साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है जो एक बड़ी उपलब्धि है।


Download Android App
Download iOS App



