कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजने एवं उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज करने के खिलाफ ‘हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे, क्योंकि सरकार जो कर रही है वह संविधान के खिलाफ है।’
प्रियंका वाराणसी में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल गये कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रही थी।
उन्होंने कहा, ”शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालो को जेल में रखा गया, इनमें से एक, एकता जी की छोटी बच्ची उनका इंतजार कर रही थी। मैं इन सब से मिलना चाह रही थी । इन लोगों ने मुझसे बात की और बताया कि उनके साथ क्या क्या हुआ, बहुत अन्याय हुआ है उन सबके साथ।’’
प्रियंका ने कहा, ‘‘वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और कोई ऐसी बात नही थी लेकिन सबको जेल में पटक दिया गया । पन्द्रह दिन वहां रखा और अलग अलग उन पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है । मुझे उन पर बहुत गर्व है कि इन लोगो ने इतना संघर्ष किया । हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे क्योंकि सरकार जो कर रही है संविधान के खिलाफ है।” इससे पहले कांग्रेस महासचिव शुक्रवार को वाराणसी पहुंची और वह संत रविदास मंदिर गयी जहां उन्होंने प्रार्थना किया। कांग्रेस महासचिव वहां से इसके बाद पंचगंगा घाट गयी जहां उन्होंने वहां स्थित श्रीमठ में पूजन एवं दर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



