उत्तर प्रदेश में खाली हुई लोकसभा और विधान सभा की सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। जिसमें मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर की विधानसभा सीट भी शामिल है। दोनों सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी। मैनपुरी सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी जबकि रामपुर सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है।
शिवपाल मैनपुरी से लड़ सकते है चुनाव
वही, ये दोनों सीट सपा की है, जिस वजह से ज्यादा उम्मीद है कि चुनाव में अखिलेश यादव जिसे भी दोनों सीटों पर खड़ा करेंगे वो चुनाव जीत सकता है। वही पिछले दिनों खबर आ रही थी कि मुलायम सिंह यादव के विरासत को बचाने के लिए शिवपाल और अखिलेश यादव साथ आ सकते है। ये चर्चा शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव के बयान से और तेज हो गई थी। आदित्य ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि मैनपुरी नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव की सीट है, नेताजी की विरासत की सीट बचाने के लिए पूरा परिवार गंभीरता से विचार कर रहा है, जिसमें अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल है। वैसे विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच फिर से तल्खियां देखी गई थी, जिस वजह से ये अभी कहना पूरी तरह से मुश्किल होगा कि मैनपुरी से कौन चुनाव लड़ सकता है।
चुनाव आयोग ने बीते दिन किया था तारीखों का ऐलान
बता दें, गुजरात में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। वहां एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
8 दिसंबर को होगी मतगणना
इसी के साथ उन्होंने कहा कि मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्र होंगे जहां एक का लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वागत किया जाएगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के उपलब्ध मतदान कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



