हैवानियत: महिला के सैलरी मांगने पर बाल पकड़कर घसीटा और बरसाए लात-घूंसे

Summary :

नॉलेज पार्क में स्थित वीनस यूनिसेक्स सैलून जो कि ग्रेटर नोएडा में है। सैलून के चार युवकों ने महिला आर्टिस्ट के साथ हैवानियत करने में जरा भी कमी नहीं छोड़ी।

नॉलेज पार्क में स्थित वीनस यूनिसेक्स सैलून जो कि ग्रेटर नोएडा में है। सैलून के चार युवकों ने महिला आर्टिस्ट के साथ हैवानियत करने में जरा भी कमी नहीं छोड़ी। युवती को जमीन पर पटक-पटक कर डंडो से खूब पीटा। युवती को सड़क पर गिराकर पहले उसके बाल खींचे उसके बाद उसमें लात-घूंसे बजाए।

इस समय वहां मौजूद लोग जो खड़े होकर सिर्फ और सिर्फ तमाशा देखते रहे। आरोप ये है कि इन युवकों ने पहले युवती के साथ रेप करने की कोशिश करी। उसकी टी-शर्ट उतार दी। युवती ने अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में उन लोगों पर ईंट फेंक कर मरी तो सैलून से बाहर आकर उसे चारों ओर से घेर लिया गया और चारों लड़को ने उसे जमीन पर गिरा दिया जिसके बाद दंबगों ने युवती की बड़ी बेरहमी से पिटाई भी की। इस केस में पुलिस ने सोमवार के दिन सैलून के मालिन को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

24 वर्षीय यवुती जो बिहार के पटना की रहने वाली हैं वह नोएडा के भंगेल में किराए के मकान में रहती हैं। युवती के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पिछले कुछ महीने से युवती ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित वीनस यूनिसेक्स सैलून में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी। उसे 17 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते थे।

युवती का आरोप है कि सैलून के मालिक ने उसे दो महीने से उसकी सैलरी नहीं दी थी। जिसके चलते पीडि़ता ने 6 मई को वहां से नौकरी छोड़ दी थी। 11 मई की शाम को करीब 5 बजे युवती अपनी सैलरी लेने सैलून पहुंची तो आरोपित सैलून मालिक और अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर उसे अंदर कमरे में खींच लिया और पीडि़ता के साथ रेप करने की कोशिश करते हुए उसकी टी-शर्ट उतार दी।

यहाँ देखें वीडियो

बिना कार्रवाई किए भगा दिया पुलिस ने

पीडि़ता का आरोप है कि उसने इस पूरी घटना की शिकायत यूपी-100 नंबर पर फोन किया। पुलिस वहां मौके पर पहुंची जरूर और थाने भी लेकर गई। लेकिन पुलिस वालों ने भी युवती के साथ अभद्रता की और खुद बोलकर एक तहरीर लिखवाते हुए और बिना किसी कार्रवाई किए वहां से भगा दिया।

एसएसपी ऑफिस में की शिकायत तो मिला भरोसा

किसी भी तरह की कार्रवाई न होने पर पीडि़ता ने रविवार के दिन महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर फोन किया जिसके बाद पुलिस ने खुद बोलकर लिखवाई रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपितों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेेकिन इसमें रेप की धाराएं नहीं जोड़ी गई। इसी पूरी घटना को लेकर सोमवार को पीडि़ता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। इस मामले को लेकर उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। पीडि़ता का कहना है कि सैलून के अंदर उसके साथ जो कुछ भी हुआ उसकी सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा सकती है।

वीनस यूनिसेक्स सैलून में सैलेरी को लेकर पीडि़ता के साथ जो भी घटना हुई उसका वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना में रविवार को ही पीडि़ता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। सैलून मालिक की पहचान वसीम के रूप में हुई उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। विनीत जायसवाल, एसपी देहात।

पुलिस ने किसी भी तरह की लिखी गई बात को नहीं बदला उस वक्त जो बात बोली गई उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पीडि़ता रेप के प्रयास का भी आरोप लगा रही है। इस मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में ये सच साबित होता है तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लड़की गई थी देर रात एटीएम से पैसे निकालने, पैंट की जिप खोल कर युवक ने की अश्लील हरकत

Desk Team