यूपी विधानसभा के बाहर महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास

Summary :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के गेट संख्या पांच के सामने बुधवार दोपहर एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के गेट संख्या पांच के सामने बुधवार दोपहर एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। 
पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने बताया कि ‘सुल्तानपुर के दोस्तपुर की रहने वाली एक महिला ने बुधवार दोपहर विधानसभा के गेट संख्या पांच के सामने सड़क के दूसरी तरफ स्थित मंदिर के पास अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।” 
उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि उसने सुल्तानपुर जिले में अपने साथ हुये कथित बलात्कार की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे क्षुब्ध होकर वह यह कदम उठा रही है । ठाकुर ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है और सुल्तानपुर पुलिस को सूचित कर दिया गया है । पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है । 

Desk Team