उतरप्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद के ईदगाह पर कड़ाके की ठण्ड ओर वर्षा के बावजूद सीएए और एन आर सी के विरोध मे महिलाओं का प्रदर्शन धरना जारी रहा और उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि जब तक यह काला कानून वापस नही होगा तबतक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।
पिछले 24 घण्टे के दौरान वर्षा और कडकडाती ठण्ड के बावजूद महिलाओं ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने हाथो मे तिरंगा ले रखा है तो कुछ महिलाओं के हाथों मे उनके छोटे छोटे बच्चे भी हैं। कुछ महिलाएं सीएए और एन आर सी के विरोध की तख्तियां हाथो मे लिये हुए हैं । पूरी रात महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए देश पर मर मिटने वाले शहीदो का स्मरण भी किया।
महिलाओं का कहना था कि उन्हे अच्छी हुकूमत चाहिये लेकिन ऐसी हुकूमत नहीं चाहिये जो हिन्दू मुस्लिम को बांटने का काम करे। महिलाओं से जब यह पूछा गया कि इतनी सर्दी मे आन्दोलन करना ठीक है तो उनका कहना था कि उनकी हजारों बहनें डेढ महीने से शाहीन बाग मे बैठी हैं हम भी यहां सविधान को बचाने के लिये आये है। पुलिस अधिकारियो ने जब सर्दी की दुहाई देते हुए महिलाओ से बातचीत की तो उन्होंने वहां से हटने से इनकार कर दिया। सुरक्षा की द्रष्टि से ईदगाह के आसपास भारी मात्रा मे पुलिस बल तैनात है।


Download Android App
Download iOS App



