उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक निर्माणाधीन मकान के मलबे में दबकर एक मजदूर की मृत्यु हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि नगर पंचायत भरवारी में मकान बना रहे दो मजदूरों के ऊपर बारजा टूट कर गिर गया जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होने बताया कि नगर पालिका भरवारी के मुन्ना मान का मकान बन रहा था जिसमें दक्षिणी एवं दिलीप कुमार (27) निवासी काम कर रहे थे कि अचानक ऊपर से बारजा टूट कर गिर गया जिस से घायल होकर दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दक्षिणी गंभीर से घायल हो गए। घायल मत्रदूर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद, मूरतगंज में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



