आज सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यूपी के मथुरा ( Mathura) में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती वॉल्वो बस में आग लग गई। जिसके दौरान पीछे से आ रही एक कार बस से टकरा गई और देखते ही देखते बस और कार दोनों में आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
- Yamuna Expressway पर सोमवार को हुआ भीषण हादसा
- बस और कार दोनों में लग गई आग
- पांच लोग जिंदा जले
बस का टायर फटा और उसका संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा- SSP
SSP शैलेश कुमार पांडे ने कहा, आज सुबह एक बस और कार की आपस में टक्कर हो गई। जांच में बताया जा रहा है कि बस का टायर फटा और उसका संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और कार में सवार 5 लोग झुलस गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
CM योगी घटना पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम योगी के दफ्तर के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया- सीएम योगी ने जनपद मथुरा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।


Download Android App
Download iOS App





