उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर थाना क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अपनी जान बचाने के लिए यात्रियों ने चलती बस से छलांग लगा दी थी और इस हादसे में नोएडा पुलिस ने पुष्टि की है कि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे।
बस से कूदकर बचाई जान
घटना के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे और आग लगते ही मची अफरातफरी के बीच कई लोगों ने चलती बस से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन बस के ऊपरी हिस्से में फंसे यात्री बाहर नहीं निकल सके। ताजा जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना बुधवार-गुरुवार देर रात 11:30 बेज की है।
#UPDATE ग्रेटर नोएडा | जेवर पुलिस के अनुसार, इस दुखद घटना में एक महिला और 8 पुरुषों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। https://t.co/tQNpEKUgui
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
यात्री ने सुनाई आपबीती
एक यात्री ने आपबीती सुनाते हुए बताया, “…मैं गहरी नींद में था तभी किसी ने जगाकर कहा कि बस में आग लग गई है, जिसके बाद हम सब घबराकर बाहर निकलने के लिए भागे। वहां भारी धुएं की वजह से हालात बहुत खराब थे और बाहर निकलना आसान नहीं था, लेकिन किसी तरह हम जान बचाकर बाहर आने में कामयाब रहे। उस वक्त बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी।”
#WATCH ग्रेटर नोएडा | एक यात्री ने बताया, “…जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी… https://t.co/tQNpEKTIEK pic.twitter.com/KIZnMk6h8e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
हादसे से पहले आई थी जलने की बदबू
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस अग्निकांड की एफआईआर में यात्री सुनील कुमार ने ड्राइवर और कंडक्टर पर भारी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके मुताबिक, आग लगने से ठीक पहले ड्राइवर के केबिन से जलने की बदबू आने पर यात्रियों ने उन्हें बोला भी था, लेकिन चालक ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और बस नहीं रोकी। इसके बाद नतीजा यह हुआ कि थोड़ी ही देर में ड्राइवर की सीट के पास से भीषण आग की लपटें भड़क उठी और धीरे-धीरे बस आग का गोला बन गई।
हिरासत में लिए गए ड्राइवर और कंडक्टर
हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए। वहीं, लोगों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की। बस के अंदर से आवाजें आने पर कुछ लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कई लोग अंदर ही फंसे रह गए। बाद में दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई और बस को ठंडा किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। फ़िलहाल ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
CM योगी ने मामले में लिया संज्ञान
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026
इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और उनसे संवाद कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है।
मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 2 लाख रुपये
Distressed to hear about the loss of lives due to a fire tragedy on a bus in Greater Noida, Uttar Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the swift recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin…
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App




