उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में होने वाले भव्य ‘जन्माष्टमी’ महोत्सव में शामिल होंगे। वह जन्माष्टमी के दौरान दो दिन तक मथुरा में रहेंगे और कृष्ण जन्मभूमि में ‘अभिषेक’ करेंगे। जन्माष्टमी 24 अगस्त को मनाई जाएगी, लेकिन मथुरा-वृंदावन में सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 17 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा।
मथुरा के रामलीला मैदान और वृंदावन में वैष्णो देवी मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। त्योहार के साथ-साथ आदित्यनाथ की यात्रा के लिए भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। एसएसपी शलभ माथुर ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों के लिए एक अनुरोध भेजा है, जो इस खास अवसर के लिए प्रयागराज, आगरा और आसपास के अन्य जिलों से बुलाए जा रहे हैं। एसएसपी ने कहा की एटीएस स्क्वायड भी 22 अगस्त को मथुरा पहुंच जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



