योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर 24 नवम्बर को गोरखपुर आयेंगे

Summary :

बहादुर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर हरनही (महुराव) में स्व0 सुरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू बाबू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद गोरक्षनाथ मंदिर आयेगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवम्बर को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आयेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री योगी 24 नवम्बर को अपरान्ह 1.35 बजे गोरखपुर आयेंगे।
 उसके बाद वे यहां बीर बहादुर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर हरनही (महुराव) में स्व0 सुरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू बाबू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद गोरक्षनाथ मंदिर आयेगे। श्री योगी रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे और 25 नवम्बर सुबह 9.40 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Desk Team