उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के स्वामित्व वाली सभी बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त परिवहन सेवा देने की घोषणा की है। योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा, “रक्षाबंधन एक पवित्र त्योहार है। मैं राज्य के नागरिकों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस शुभ त्योहार के अवसर पर राज्य सरकार ने, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को सभी श्रेणियों की बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए मुफ्त परिवहन का निर्देश दिया है।”
मुफ्त परिवहन सेवा 14 अगस्त की मध्यरात्रि से शुरू होकर 15 अगस्त की मध्यरात्रि तक, 24 घंटों के लिए प्रभावी रहेंगी। यात्रा के दौरान बसों में महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश की सभी बहनों के लिए राज्य सरकार की तरफ से यह एक उपहार है।”


Download Android App
Download iOS App



