UP में बढ़ते अपराधों पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा- योगी सरकार अपराधियों के सामने कमजोर

Summary :

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराध रोकने में नाकामयाब हो रही है और जिस तरह से वहा आपराधिक वरदातें बढ़ रही उससे लगता है कि राज्य सरकार ने अपराधियो के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे साबित होता है कि सरकार उनको रोकने में असफल हो रही है। उन्होंने सवाल किया, “क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”

UP में मासूमों पर दरिंदगी जारी, लेकिन सत्ता की राग दरबारी आंखें बंद : प्रियंका गांधी

Desk Team