उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ रहा है। राज्य की योगी सरकार के कई मंत्री वायरस की चपेट में आ चुके हैं। योगी कैबिनेट के मंत्री बृजेश पाठक में भी कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश के कानून मंत्री पाठक ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि कोरोना के लक्षण होने के बाद मैंने डॉक्टरों की सलाह पर अपना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पाठक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खुद पृथक-वास में चले जायें और अपनी जांच कराएं। बृजेश पाठक से पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और महेंद्र सिंह भी कोरोना की जद में आ चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी इस वायरस के मरीज हुए हैं। हाल में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोविड-19 संक्रमित होने के बाद निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



