अवैध निर्माण पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, संभल में जारी है बुलडोजर कार्रवाई

Summary :

संभल में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी

योगी सरकार ने संभल में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। मानसून से पहले नालों की सफाई और चौराहा चौड़ीकरण के तहत कार्रवाई हो रही है। प्रशासन ने पहले से सूचित किया था, कुछ लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाने में मदद की।

उत्तर प्रदेश के संभल में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम अवैध निर्माण हटा रही है। नगर निगम ने पहले इन जगहों को चिन्हित किया फिर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई। नगर निगम की इस कार्रवाई के बारे में ईओ (अधिशासी अधिकारी) नगर पालिका परिषद डॉ मणि भूषण तिवारी ने आईएएनएस को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी की तरफ से हमें साफ निर्देश मिले हैं कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या आने वाले दिनों में पैदा न हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चौराहा चौड़ीकरण के तहत हमारी टीम अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इसके अलावा, नालों की सफाई भी जारी है। हमारी कोशिश है कि मानसून के पहले हम शहर के लोगों को जलभराव से मुक्ति दिला सकें। स्लैब हटाकर सभी नालों की सफाई की जा रही है। हम नियमानुसार यह कार्रवाई कर रहे हैं। हम नियमों के परे नहीं जा रहे हैं।

bulldozer action continues in Sambhal

उन्होंने आगे कहा कि हमने काफी पहले ही सभी को यह सूचित कर दिया था कि हमारी टीम आने वाले दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके बाद कुछ लोग खुद ही आगे आए और उन्होंने अतिक्रमण हटाने में मदद की। उनका यह भाव सकारात्मक है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रशासन की मदद नहीं कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से नगर निगम की टीम ऐसे सभी अतिक्रमण के खिलाफ नियमों के अनुरूप कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी निर्धारित जमीन से आगे बढ़कर निर्माण कार्य किया है, ऐसे सभी जगहों को हमारी टीम ने चिन्हित कर लिया है, जिन्हें अब ध्वस्त किया जा रहा है।

CM Yogi ने भाषा की मर्यादा को लेकर Akhilesh Yadav को दी बड़ी नसीहत, कहा सहन योग्य नहीं…

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.