उत्तर प्रदेश में मथुरा के एक मंदिर में नमाज पढ़ने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इस मामले में 4 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है, वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसे शरारतपूर्ण कार्य बताते हुए कहा, जिन लोगों ने यह किया है खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग शरारतपूर्ण तरीके से उत्तर प्रदेश के वातावरण को दूषित करना चाहते हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश जिस प्रकार से तरक्की कर रहा है उसे विरोधी हजम नही कर पा रहे हैं। वे किसी न किसी बहाने से ऐसा प्रयास कर रहे हैं कि जातियों के बीच किस प्रकार से तनाव पैदा हो या हिन्दू मुसलमान के बीच तनाव की दीवार खड़ी हो। उनके मंसूबों को सफल नही होने दिया जाएगा।
उन्होंने इस घटना में विरोधियों के शामिल होने का सीधा आरोप तो नही लगाया लेकिन यह कहकर अपनी मंशा जाहिर कर दी कि सपा-बसपा और कांग्रेस का जो काकटेल है, इन लोगों ने एक लम्बे समय से ही जाति की राजनीति की है क्योंकि इनका विकास से कुछ लेना देना नही है। देश और प्रदेश में आज कानून का राज चल रहा है। कानून का जो उलंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



