योगी शनिवार को गोरखपुर में करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को गोरखपुर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को गोरखपुर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि शनिवार को श्री योगी 11.30 बजे गोरखपुर पहुचंगे। गोरखपुर पहुंचकर राजकीय जुबली इंटर कालेज में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। उसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर जायेंगे। 
उन्होंने बताया कि श्री योगी 29 दिसम्बर को 11 से 12 बजे तक दीक्षा भवन में किसानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जायेंगे।

Shera Rajput