ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
HIGHLIGHTS
- दिनदहाड़े गोली मारकर हुई युवक की हत्या
- घटना ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव के पास की है
- नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी
घटना ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव के पास की है
यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव के पास की है। सूचना मिलने के बाद आला अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। इस मामले में दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक की कमर में दो गोली मारी गई है। युवक बाइक पर सवार था। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और खून से लथपथ हो गया। युवक को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी
दिनदहाड़े हुए हत्याकांड ने ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बाइक से जा रहा था और सड़क पर दूसरे बाइक सवार बदमाशों ने उसके बगल में बाइक लगाकर उसे गोली मारी जिसके बाद युवक की बाइक स्लिप कर गई और वह नीचे जमीन पर गिर गया।


Download Android App
Download iOS App





