देश में एक बार फिर कोरोना तेजी से बढ़ने लगा है। बता दें मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी जानलेवा कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने लगा हैं। राजधानी इंदौर में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को इंदौर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमण का मामला सामने आया है।सूत्रों के मुताबिक अरबिंदो हॉस्पिटल के अनुसार यह ओमिक्रोन का ही पार्ट 2.86 वेरिएंट है। इस वेरिएंट से संक्रमण की पुष्टि एक निजी लैब में जांच के दौरान हुई है।
- मध्य प्रदेश में फिर पैर पसार रहा कोविड
- इंदौर में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई
आपको बता दें पूरे भारत में अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बनने वाला कोरोना वायरस फिर एक बार डराने लगा है। पिछले दिनों देश और प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की ही बात करें तो पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 514 नए मामले सामने आए हैं। तीन लोगों की मौत भी इस समयावधि में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हुई है।
MP में कोरोना वायरस 10 हजार 786 लोगों की जान ले चुका
केवल मध्य प्रदेश में ही अब तक कोरोना वायरस 10 हजार 786 लोगों की जान ले चुका है। भारत सरकार के कोरोना वायरस ट्रैकर की मानें तो अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 10 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हर नए मामले के साथ एक बार फिर कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान होने वाली मौतों का मंजर लोगों के सामने आने लगता है।


Download Android App
Download iOS App




