Uttrakhand car accident : उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जिले के दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी में चकराता मोटर मार्ग पर एक चलती कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और सीधे 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
महज 22 सेकेंड के इस खौफनाक हादसे का मंजर कार के अंदर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने रात में ही कड़ी मशक्कत के बाद 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। क्षतिग्रस्त कार में फंसे दो घायलों को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक के शव को रिकवर कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
🚨 Dashcam footage captures a serious accident near Chakrata.
The incident reportedly occurred near Chilhaad village on Chakrata Road, when a car lost control and plunged into a deep gorge.
⚠️ The footage is a stark reminder of how unpredictable mountain roads can be.
The video is reportedly from Friday.
— The Modern Himachal (@themodernhp) October 4, 2026
यूपी नंबर की कार में सवार थे 3 लोग, 1 की मौत
पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा 2 अक्टूबर का है। दुर्घटनाग्रस्त कार उत्तर प्रदेश नंबर (UP37P6641) की फोर्ड कार थी, जो चकराता रोड पर हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य साथी कार के पास ही गंभीर हालत में फंसे हुए मिले। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



