uttrakhand news : राज्यसभा निर्वाचित होने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे राज्य सभा सदस्य दिनेश आर्य. इस मौके पर सांसद का वहाँ आम लोगों ने जोरदार स्वागत किया. कई लोगों ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाईं. इस मौके पर दिनेश आर्य ने वहाँ आए लोगों व कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया.
उन्होंने कहा – मुझे कार्यकर्ताओं का बहुत प्यार मिला. सभी ने उत्साह के साथ आभार व्यक्त किया है.” उन्होंने आगे कहा कि वे अपने आभार को प्रधानमंत्री मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को समर्पित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्यार व स्नेह केन्द्रीय व क्षेत्रीय नेतृत्व के लिए है.
दिनेश आर्य ने आगे कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे.जब उनसे पंजाब केसरी के पत्रकार ने पूछा कि उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद वे जनता को क्या सन्देश देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, “राज्यसभा देश का उच्च सदन कहलाता है. उस सदन में हमारे प्रदेश व युवाओं व समस्याओं का समाधान सदन के मध्यं से करूंगा.
उन्होंने इस बीच पलायन की समस्या का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राज्य की मूल समस्या पलायन का जिक्र भी किया. साथ में राज्य में धामिक पर्यटन को लेकर बात रखी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य में धार्मिक पर्यटन बढ़ा है. इस बीच उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु धामिक पर्यटन के लिए उत्तराखंड आता है उसे किसी तरह की दिक्कत न हो उस सम्बन्ध में वे काम करेंगे.
बता दें इस मौके पर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नैनीताल जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली आर्य के तत्वाधान में लालडाट चौराहा हल्द्वानी में सांसद दिनेश आर्य का स्वागत और अभिनंदन किया गया. जेसीबी के द्वारा फूल बरसाए गए और आतिशबाजी ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया.
स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा संजीव कुंवर ,चंद्र प्रकाश आर्य, भुवन आर्य जिला महामंत्री मोर्चा नैनीताल , नेहा आर्य,रजत दिवाकर, मुकेश कुमार अरुण कुमार प्रदीप कुमार, यशपाल आर्य, प्रकाश आर्य,मनोज कुमार ,भुवन चंद आर्य ,नमन कुमार, कमल कुमार, सोहनलाल, कार्तिक, पनराम, जीवन आर्य,गणेश आर्य, सहित अनुसूचित मोर्चे के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे.


Download Android App
Download iOS App



