PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, आपदा राहत के लिए 1200 करोड़ की दी मदद

Summary :

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में हुई बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए 1200 करोड़ रुपये की तात्कालिक वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। PM Modi Uttarakhand Visit: हवाई सर्वेक्षण रद्द, ज़मीन पर ही समीक्षा मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री का धराली क्षेत्र का प्रस्तावित हवाई निरीक्षण रद्द करना पड़ा। इसके बजाय उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट परिसर में ही प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद राज्य के अधिकारियों के साथ…

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में हुई बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए 1200 करोड़ रुपये की तात्कालिक वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

PM Modi Uttarakhand Visit: हवाई सर्वेक्षण रद्द, ज़मीन पर ही समीक्षा

मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री का धराली क्षेत्र का प्रस्तावित हवाई निरीक्षण रद्द करना पड़ा। इसके बजाय उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट परिसर में ही प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद राज्य के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें नुकसान की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा हुई।

PM Modi Uttarakhand Visit
PM Modi Uttarakhand Visit

Uttarakhand News: आर्थिक सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें ‘पीएम केयर फंड फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत हर संभव मदद दी जाएगी।

पुनर्निर्माण में केंद्र का पूरा सहयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के पुनर्निर्माण में हर स्तर पर सहयोग करेगी। विशेष रूप से जिन लोगों के घर आपदा में नष्ट हो गए हैं, उनके लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत विशेष पुनर्निर्माण योजना चलाई जाएगी। इसके अलावा, सड़कें, स्कूल और अन्य ढांचागत सुविधाएं भी नए सिरे से बनाई जाएंगी। नुकसान का सही आकलन करने के लिए केंद्रीय टीमें काम कर रही हैं, और उनकी रिपोर्ट आने के बाद और सहायता दी जाएगी।

PM Modi: आपदा राहत कार्यों की सराहना

प्रधानमंत्री ने मौके पर तैनात NDRF, SDRF और स्थानीय स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है और हर ज़रूरत में मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वे एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रायपुर के महाराणा प्रताप कॉलेज चौक पर ही रोक दिया।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 11 Sep: दिल्लीवालों को सताएगी गर्मी, उत्तराखंड में बरसेंगे बादल, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।