आज 12/12 का समय क्यों माना जाता है खास? अपार धन प्राप्ति के लिए जल्दी करें ये 4 उपाय

12/12 Portal 2025 Kya Hota Hai

12/12 Portal 2025 Kya Hota Hai: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वर्ष 2025 कई दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है और दिसंबर माह भी विशेष ऊर्जा के संयोग लेकर आता है। इनमें सबसे खास तिथि 12 दिसंबर 2025 है। जब ब्रह्मांडीय ऊर्जाएं अत्यधिक सक्रिय मानी जाती हैं। इस दिन दो बार आने वाला “12” (12 तारीख और 12:12 का समय) एक विशेष ऊर्जा द्वार का निर्माण करता है. माना जाता है कि 12:12 पर शुक्र ग्रह की ऊर्जा शिखर पर होती है, और यह समय मनोकामना सिद्धि के लिए बेहद शक्तिशाली होता है। साथ ही यह दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति का भी कारक माना जाता है।

12/12 Portal 2025 Kya Hota Hai: 12 दिसंबर का अंक ज्योतिषीय महत्व

12/12 Portal 2025 Kya Hota Hai
12/12 Portal 2025 Kya Hota Hai (Source: AI)

अंक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को अंक 6 का स्वामी माना गया है, जो प्रेम, सौंदर्य, रचनात्मकता, वैभव, सफलता और धन का प्रतिनिधित्व करता है। जब हम 12:12 को जोड़ते हैं (1+2+1+2), तो परिणाम 6 प्राप्त होता है। इसलिए 12 दिसंबर और 12:12 का समय, दोनों ही शुक्र ऊर्जा के अत्यंत सक्रिय होने का संकेत देते हैं। इसी कारण यह समय लक्ष्मी कृपा, सकारात्मक सोच, नई शुरुआत और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

12/12 Portal 2025: 12:12 के समय क्या करें?

12/12 Portal 2025 significance
12/12 Portal 2025 significance (Source: AI)
  1. किसी भी सकारात्मक संकल्प या लक्ष्य को मन में बार-बार दोहराएं।
  2. मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए कृतज्ञता व्यक्त करें।
  3. शुक्र से संबंधित मंत्र जैसे “ऊं शुं शुक्राय नमः” का शांत भाव से जाप करें।
  4. मेडिटेशन या माइंडफुलनेस के जरिए अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दें।

Also Read: घर की इस दिशा में नहीं बनाना चाहिए मंदिर, वरना वास्तु दोष से होगा बड़ा नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।