Ghar me Paisa Na Rukne ke Vastu Dosh: हर कोई अपने जीवन में सुख, शांति और तरक्की चाहते हैं। लेकिन कई बार बहुत कोशिश करने के बाद भी परेशानियां खत्म नहीं होतीं और समझ नहीं आता कि आखिर गड़बड़ कहां हो रही है। घर में पैसा तो आता है, पर बचता नहीं। आप मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन बचत के नाम पर कुछ नहीं बचता? इसका जिम्मेदार सिर्फ आपकी इनकम नहीं, बल्कि आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि हमारे घर की एनर्जी सीधे हमारी जेब और पैसों से जुड़ी होती है। कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां ही भारी आर्थिक नुकसान की वजह बन जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 8 Financial Vastu Mistakes के बारे में जिनकी वजह से पैसा हाथ में नहीं टिकता, और साथ ही Vastu Tips for Money भी बताए गए हैं।
Ghar me Paisa Na Rukne ke Vastu Dosh: पैसे न रुकने के मुख्य वास्तु दोष और उनके आसान उपाय

1. घर का मेन गेट गलत दिशा में होना
घर का मुख्य दरवाजा वह जगह है जहां से अच्छी और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। अगर यह दरवाजा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो, तो पैसों की तंगी बढ़ने लगती है।
उपाय: मेन गेट पर स्वस्तिक या कोई शुभ चिन्ह लगाएं। मुख्य दरवाजे के आस-पास हमेशा अच्छी रोशनी रखें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
2. उत्तर दिशा में भारी सामान या कबाड़ रखना
वास्तु में उत्तर दिशा को धन और कुबेर जी की दिशा माना जाता है। अगर आप इस दिशा में भारी-भरकम फर्नीचर या फालतू का कबाड़ रख देंगे, तो पैसों का आना रुक जाएगा।
उपाय: उत्तर दिशा को हमेशा खाली, हल्का और साफ-सुथरा रखें। इस दिशा में छोटा फव्वारा या एक्वेरियम रखना बहुत अच्छा होता है।
3. किचन और बाथरूम का आमने-सामने होना

अगर आपके घर की रसोई और बाथरूम एक-दूसरे के बिल्कुल पास हैं या आमने-सामने हैं, तो यह एक बड़ा वास्तु दोष है। इससे घर में पैसों की किल्लत होने लगती है।
उपाय: दोनों के बीच में कोई पर्दा या पार्टिशन लगा दें ताकि वो सीधे दिखाई न दें। बाथरूम में एक कटोरी में खड़ा नमक भरकर रख दें, इससे वहाँ की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
4. टूटा हुआ सामान या रुकी हुई घड़ी रखना
घर में टूटी-फूटी चीजें रखने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे पैसों का नुकसान होता है।
उपाय: घर में रखी कोई भी टूटी हुई घड़ी, चटका हुआ कांच या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान को तुरंत घर से बाहर निकालें। घर में सिर्फ वही चीजें रखें जो चालू हालत में हों।
5. बेडरूम में शीशा गलत जगह होना

अगर आपके सोने के कमरे में शीशा बिल्कुल बेड के सामने लगा है, तो इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और बिना वजह के खर्चे होते हैं।
उपाय: या तो शीशे की जगह बदल दें, या फिर रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक दें।
6. घर में अंधेरा या कम रोशनी होना
जिस घर में अंधेरा रहता है, वहां नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं, जिससे बरकत रुक जाती है।
उपाय: घर के हर कोने में रोशनी का अच्छा इंतजाम रखें। खासतौर पर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में हमेशा उजाला रखें।
7. तिजोरी या लॉकर का गलत जगह होना
8. नलों या टंकी से पानी का टपकना

वास्तु शास्त्र में पानी के टपकने को सीधे पैसों के बह जाने से जोड़कर देखा जाता है। अगर घर के नल से पानी टपकता रहता है, तो समझो पैसा भी पानी की तरह बह जाएगा और परेशानियाँ बनी रहेंगी।
उपाय: खराब नलों को तुरंत ठीक करवाएं और घर में पानी को बेकार में बिल्कुल न बहने दें।


Download Android App
Download iOS App




