Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye: घर की सुख-शांति छीन रही है नेगेटिव एनर्जी? इन 6 चमत्कारी Vastu Remedies से बढ़ेगी बरकत; आज ही आज़माएं

Summary :

Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye: घर में शांत और सुखी माहौल का रहना बरकत के लिए बहुत जरूरी होता है। कई बार घर में रोज-रोज के झगड़े, बिना बात का तनाव और नेगेटिव एनर्जी न सिर्फ हमारी मानसिक शांति छीन लेती है, बल्कि हमारी तरक्की को भी रोक देती है। वास्तु शास्त्र में कुछ बहुत ही आसान और असरदार Vastu Remedies बताई गई हैं, जो घर के माहौल को पॉजिटिव और खुशहाल बनाने में मदद करती हैं। अगर आप भी अपने घर में शांति और बरकत वापस लाना चाहते हैं, तो इन 6 Happy Home Tips को जरूर अपनाएं। Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye: घर…

Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye: घर में शांत और सुखी माहौल का रहना बरकत के लिए बहुत जरूरी होता है। कई बार घर में रोज-रोज के झगड़े, बिना बात का तनाव और नेगेटिव एनर्जी न सिर्फ हमारी मानसिक शांति छीन लेती है, बल्कि हमारी तरक्की को भी रोक देती है। वास्तु शास्त्र में कुछ बहुत ही आसान और असरदार Vastu Remedies बताई गई हैं, जो घर के माहौल को पॉजिटिव और खुशहाल बनाने में मदद करती हैं। अगर आप भी अपने घर में शांति और बरकत वापस लाना चाहते हैं, तो इन 6 Happy Home Tips को जरूर अपनाएं।

Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye: घर में सकारात्मकता लाने के वास्तु उपाय

1. मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक और हल्दी-पानी

Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye
Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye (Source: Social Media)

घर का मेन गेट ही वो जगह है जहां से खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी अंदर आती है। सुबह नहाने के बाद, साफ पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर मुख्य दरवाजे पर छिड़कें। इसके साथ ही, दरवाजे के दोनों तरफ सिंदूर या हल्दी से स्वास्तिक का निशान बनाएं। ऐसा करने से बाहर की नेगेटिव एनर्जी और बुरी नजर घर के अंदर नहीं आ पाती।

2. नमक के पानी का पोछा

वास्तु के अनुसार, नमक घर की नेगेटिविटी को दूर करने का सबसे बढ़िया तरीका है। इसलिए, जब भी घर में पोछा लगे, तो पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर के लोगों का तनाव कम होता है। ध्यान रहे गुरुवार के दिन पोछा न लगाएं।

3. कपूर और लौंग का धुआं

Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye
Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye (AI Generated)

रोज सुबह की पूजा के बाद या शाम के समय, एक मिट्टी के दीपक या कपूर दानी में कपूर के साथ 2 लौंग जलाएं। फिर इसके धुएं को पूरे घर में घुमाएं। कपूर और लौंग की खुशबू से घर की हर तरह की बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। इससे घर का माहौल शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है।

4. तुलसी के पौधे की सही जगह

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी देने वाला माना गया है। अगर घर में अक्सर झगड़े होते हैं, तो तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। रोज शाम को तुलसी के पास घी का दीया जलाएं। याद रखें कि तुलसी के आसपास कभी भी गंदगी, जूते-चप्पल या सूखे पत्ते न रखें।

5. उत्तर-पूर्व की सफाई करें

घर के उत्तर-पूर्व कोने को ‘ईशान कोण’ कहते हैं और इसे देवताओं की जगह माना जाता है। अगर इस दिशा में भारी सामान, कबाड़ या गंदगी होगी, तो घर में हमेशा तनाव और झगड़े बने रहेंगे। इसलिए इस कोने को हमेशा खाली, साफ और हवादार रखें। इस जगह पर एक साफ बर्तन में गंगाजल या साफ पानी भरकर रखना बहुत शुभ होता है।

6. पक्षियों को दाना-पानी देना

Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye
Ghar me Positive Energy Kaise Badhaye (Source: Social Media)
घर के तनाव को दूर करने और ग्रहों के दोष शांत करने के लिए पक्षियों की सेवा एक बहुत अच्छा उपाय माना जाता है। अपनी छत या बालकनी पर पक्षियों के लिए दाना और पानी जरूर रखें। ऐसा करने से राहु, केतु और शनि का बुरा असर कम होता है, घर में खुशहाली आती है और परिवार के लोगों में आपस में प्यार बढ़ता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।