हनुमान जयंती 2026 पर राशि के अनुसार दान करने से चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि के लिए शुभ वस्तुएं

Summary :

Hanuman Jayanti Per Kya Daan Kare: चैत्र मास की पूर्णता पूर्णिमा तिथि से होती है, जिसे चैत्र पूर्णिमा भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को ही संकटमोचन बजरंगबली का जन्म हुआ था। वर्ष 2026 में चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का यह पावन पर्व आज यानी गुरुवार, 02 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन पर भक्तजन मंदिरों में जाकर पवनपुत्र के दर्शन करते हैं, सुंदरकांड का पाठ करते हैं और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं। हनुमान जी को इस युग का जाग्रत देवता माना जाता है। कहते हैं कि उनकी पूजा करने…

Hanuman Jayanti Per Kya Daan Kare: चैत्र मास की पूर्णता पूर्णिमा तिथि से होती है, जिसे चैत्र पूर्णिमा भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को ही संकटमोचन बजरंगबली का जन्म हुआ था। वर्ष 2026 में चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का यह पावन पर्व आज यानी गुरुवार, 02 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

इस दिन पर भक्तजन मंदिरों में जाकर पवनपुत्र के दर्शन करते हैं, सुंदरकांड का पाठ करते हैं और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं। हनुमान जी को इस युग का जाग्रत देवता माना जाता है। कहते हैं कि उनकी पूजा करने से शनि और मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं। जो लोग हनुमान जी की भक्ति करते हैं, उनका डर खत्म हो जाता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और दुश्मनों पर विजय मिलती है।

ज्योतिष के अनुसार, इस दिन दान करने का फल कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप अपनी राशि के हिसाब से दान करते हैं, तो जीवन की हनुमान जी के आशीर्वाद से रुकावटें दूर होती हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

Hanuman Jayanti Per Kya Daan Kare: अपनी राशि के अनुसार क्या दान करें?

Hanuman Jayanti Per Kya Daan Kare
Hanuman Jayanti Per Kya Daan Kare (Source:Social Media)

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि अपनी राशि के हिसाब से दान करने से ग्रहों के बुरे प्रभाव (दोष) खत्म होते हैं और जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं। आइए जानें इस पर्व पर आपको क्या दान करना चाहिए।

  • मेष राशि: अनार, टमाटर और अनाज का दान करें। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
  • वृषभ राशि: जीवन की बाधाएं दूर करने के लिए दूध, दही, आटा और चावल का दान शुभ रहेगा।
  • मिथुन राशि: सुख और साहस में वृद्धि के लिए फल, हरी सब्जियां और साबुत मूंग दान करें।
  • कर्क राशि: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए चावल, शक्कर और नारियल का दान लाभकारी है।
  • सिंह राशि: गुड़, मूंगफली और सेब का दान आपके लिए लाभकारी रहेगा।
  • कन्या राशि: रोगों से मुक्ति के लिए हरे फल, साबुत मूंग और शरबत का दान उत्तम है।
  • तुला राशि: ग्रह बाधा निवारण के लिए सफेद वस्त्र, शक्कर और सुगंधित चीजें दान करें।
  • वृश्चिक राशि: शुभता के लिए मसूर दाल, लाल चंदन और तांबे के बर्तन दान करना चाहिए।
  • धनु राशि: चने की दाल, बेसन के लड्डू और पीले वस्त्रों का दान करें।
  • मकर राशि: काले तिल, कंबल और स्टील के बर्तन दान करना फलदायी है।
  • कुंभ राशि: शनि दोष से राहत पाने के लिए किसी जरूरतमंद को जूते-चप्पल, बैग और छाता दान करें।
  • मीन राशि: पुण्य प्राप्ति के लिए जरूरतमंदों को भोजन कराएं या खिचड़ी खिलाएं।

यह भी पढ़ें- हनुमान जी आज भी हैं जीवित! जानिए आखिर कहां है बजरंग बली का रहस्यमयी गुप्त निवास स्थान?

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।