Navratri Outfit Colours: नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग, जानें किस दिन कौन-सा रंग पहनना है शुभ

Summary :

Navratri Outfit Colours: नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होने वाला है। नवरात्रि का समापन 2 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन होगा और नवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होता है, इन दिनों में अलग-अलग रंगो का भी खास महत्व है। हर दिन का अलग रंग आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सकारात्मकता भी लाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन-से…

Navratri Outfit Colours: नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होने वाला है। नवरात्रि का समापन 2 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन होगा और नवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होता है, इन दिनों में अलग-अलग रंगो का भी खास महत्व है। हर दिन का अलग रंग आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सकारात्मकता भी लाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन-से दिन कौन-सा रंग पहनना चाहिए। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में 9 रंगों का महत्व।

Navratri Outfit Colours: नवरात्रि के 9 दिन, 9 रंगो के संग 

Navratri outfit Colours

पहला दिन- मां शैलपुत्री

नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को हिमालय राज की पुत्री के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतिक है। इस रंग को धारण करने से सकारात्मकता आती है।

दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग को सादगी, शांति और पवित्रता का प्रतिक माना जाता है।

तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता को लाल रंग बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। लाल रंग प्रेम, ऊर्जा, भक्ति और नारी शक्ति को दर्शाता है।

Navratri outfit Colours

चौथा दिन- मां कुष्मांडा

नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। ये रंग शक्ति, समृद्धि, आत्मविश्वास और गहराई का प्रतिक है।

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्री में इन गलतियों का रखें खास ध्यान, जाने इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

पांचवा दिन- मां स्कंदमाता

नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है। ये रंग खुशहाली, उत्साह और आशा का प्रतिक है। इसे पहनने से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

छठा दिन- मां कात्यायनी

मां कात्यायनी, दुर्गा माता का छठा रूप है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ये रंग उन्नति, सद्भाव और नई शुरुआत का प्रतिक है।

Navratri outfit Colours

सातवां दिन- मां कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन स्लेटी रंग पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग जीवन में धैर्य बढ़ाता है और मन को संयमित रखता है।

आठवां दिन- मां महागौरी

आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ये रंग गरिमा, भक्ति, आध्यात्मिक और शान का प्रतिक है।

नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि का आखिरी और नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन गहरा हरा रंग पहनना शुभ होता है। ये रंग करुणा, शुभता और समृद्धि का प्रतिक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Navratri Mantra Jaap: एक मंत्र से होंगे नवरात्रि की नौ देवियों का दर्शन, जानें पूजा का शुभ समय

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।