Salt Vastu Tips: भारत में ज्यादातर लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर पुरानी मान्यताओं को बहुत मानते हैं। इन्हीं में से एक है नमक का गिरना। अक्सर लोग जमीन पर नमक गिरने को अपशगुन मानते हैं।लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों है? दरअसल, इसके पीछे वास्तु और ज्योतिषीय कारण है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है और अगर गलती से नमक गिर जाए तो क्या करना चाहिए।
नमक क्यों खास है?

वास्तु में नमक को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसका इस्तेमाल बुरी नजर उतारने के लिए भी किया जाता है। इसलिए नमक को बर्बाद करना या जमीन पर गिराना अच्छा नहीं माना जाता। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है। नमक का सफेद रंग और इसका स्वाद इन्हीं ग्रहों से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि अगर बार-बार नमक गिरता है, तो घर में टेंशन, लड़ाई-झगड़े और पैसों की कमी हो सकती है।
गलती से नमक गिर जाए तो क्या करें?
अगर खाना बनाते या परोसते समय गलती से आपसे नमक गिर जाए, तो डरने या घबराने की कोई बात नहीं है। बेवजह कोई टेंशन न लें। यह किसी बड़ी मुसीबत का इशारा नहीं है। बस इतना ध्यान रखें कि गिरे हुए नमक पर कभी पैर न रखें और उसे किसी कपड़े या झाड़ू से आराम से साफ कर दें।
हाथ में सीधा नमक न देना

नमक गिरने के अलावा, भारतीय घरों में एक और आम मान्यता यह है कि कभी भी किसी के हाथ में सीधा नमक नहीं देना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग मानते हैं कि हाथ पर नमक देने से उस व्यक्ति के साथ आपकी लड़ाई या मनमुटाव हो सकता है। इसलिए, नमक हमेशा खाने की थाली में या कटोरी में रखकर ही देना चाहिए।
वास्तु में नमक के फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है। इसी वजह से कई लोग कांच की कटोरी में नमक भरकर घर के किसी कोने में रखते हैं। कुछ लोग घर में पोंछा लगाते समय पानी में भी थोड़ा नमक मिलाते हैं। माना जाता है कि इससे घर में शांति और अच्छा माहौल बना रहता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




