Sawan me Grah Dosh ke Upay: आपकी कुंडली में भी है ग्रह दोष? सावन में करें नवग्रह शांति के ये अचूक उपाय; दूर होगा हर संकट

Summary :

इस आर्टिकल में बताया गया है कि सावन का महीना पूजा-पाठ और ज्योतिष के नजरिए से बहुत खास होता है। इसमें जानकारी दी गई है कि सावन में कुछ आसान उपाय करके आप अपनी कुंडली के खराब ग्रहों को ठीक कर सकते हैं। साथ ही, सभी नौ ग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) के बुरे असर से बचने के तरीके भी बताए गए हैं।

Sawan me Grah Dosh ke Upay: सावन का महीना धर्म, पूजा-पाठ और ज्योतिष के लिहाज से बहुत खास माना जाता है। इस महीने में किए जाने वाले कुछ खास कामों से कुंडली के अशुभ ग्रह भी आपके अनुकूल हो सकते हैं। हमारे जीवन पर नौ ग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) का अलग-अलग असर पड़ता है। अगर कोई ग्रह आपकी कुंडली में कमजोर या परेशान कर रहा है, तो सावन में उसके उपाय करके राहत पाई जा सकती हैं। आइए, जानते हैं कि सावन में किस ग्रह को शांत करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।

सावन में ग्रह दोष मुक्ति के उपाय (Sawan me Grah Dosh ke Upay)

Sawan me Grah Dosh ke Upay
Sawan me Grah Dosh ke Upay (Source: Social Media)

1. सूर्य ग्रह

सूर्य को सब ग्रहों का राजा माना जाता है। यह हमें आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान और अच्छी सेहत देता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य खराब असर दे रहा है, तो सावन में शिवलिंग पर गाय के घी से अभिषेक करें। साथ ही गुड़ और गेहूं का दान करें व ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें।

2. चंद्र ग्रह

चंद्रमा एक शांत ग्रह है, जो हमारे मन, भावनाओं और दिमागी शांति को संभालता है। अगर यह कुंडली में कमजोर हो, तो मानसिक और शारीरिक परेशानियां मिलती हैं। इसे ठीक करने के लिए सावन में शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं, साथ ही सफेद रंग की चीजों का दान करें।

3. मंगल ग्रह

मंगल ग्रह हिम्मत, ताकत और ऊर्जा का प्रतीक है। अगर मंगल अशुभ फल दे रहा हो, तो परिवार में कलह और समस्याएं बढ़ जाती हैं। सावन में मंगल को शांत करने के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें और पानी में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

4. बुध ग्रह

बुध ग्रह हमारी बुद्धि, बोली और बातचीत की क्षमता से जुड़ा है। इसके खराब होने से करियर और काम-काज में रुकावटें आती हैं। सावन में बुध को मजबूत करने के लिए बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें और पानी में शहद मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।

5. बृहस्पति (गुरु) ग्रह

गुरु ग्रह ज्ञान, पढ़ाई, धर्म और सुख-समृद्धि का प्रतीक है और इसे बहुत शुभ माना जाता है। अगर गुरु खराब स्थिति में हो, तो जीवन के हर काम में रुकावटें आती हैं। इसे सही करने के लिए सावन में शिवलिंग पर केसर मिला हुआ कच्चा दूध चढ़ाएं।

6. शुक्र ग्रह

शुक्र को प्यार, रोमांस और सुख-सुविधाओं का ग्रह माना जाता है। शुक्र कमजोर हो, तो शादीशुदा जिंदगी और लव लाइफ में समस्याएं आती हैं। शुक्र के शुभ फल पाने के लिए सावन में शिवलिंग पर दूध और दही से अभिषेक करें।

7. शनि ग्रह

शनि ग्रह हमारे कर्म और अनुशासन से जुड़ा है। अगर शनि का असर उल्टा पड़े, तो यह इंसान को धनवान से सीधा गरीब बना सकता है। इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए सावन में नारियल पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें।

8. राहु और केतु ग्रह

राहु और केतु दोनों छाया ग्रह हैं। इनके खराब होने से इंसान हमेशा उलझन में रहता है और दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। इन दोनों के दोष दूर करने के लिए सावन में रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।