रविवार के साथ इन 2 घातक दिनों तुलसी को चढ़ाया जल, तो होगा भारी नुकसान ! जानें सही दिन और तरीका

Summary :

Tulsi Plant Sunday Rules: हिंदू धर्म में तुलसी को केवल पौधा नहीं, बल्कि घर की खुशहाली और शांति का संकेत माना जाता है। बहुत से लोग सुबह तुलसी के पास दीप जलाकर दिन की शुरुआत करते हैं और शाम को इसके निकट बैठकर सुकून महसूस करते हैं। मगर सवाल है कि रविवार को तुलसी पर पानी चढ़ाना क्यों वर्जित माना जाता है? आइए जानें ऐसा क्यों है। Tulsi Plant Sunday Rules: रविवार को तुलसी में क्यों नहीं चढ़ाना चाहिए जल? मान्यता है कि रविवार को तुलसी माता भगवान विष्णु की पूजा हेतु बिना जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखती हैं। इस कारण यदि कोई…

Tulsi Plant Sunday Rules: हिंदू धर्म में तुलसी को केवल पौधा नहीं, बल्कि घर की खुशहाली और शांति का संकेत माना जाता है। बहुत से लोग सुबह तुलसी के पास दीप जलाकर दिन की शुरुआत करते हैं और शाम को इसके निकट बैठकर सुकून महसूस करते हैं। मगर सवाल है कि रविवार को तुलसी पर पानी चढ़ाना क्यों वर्जित माना जाता है? आइए जानें ऐसा क्यों है।

Tulsi Plant Sunday Rules: रविवार को तुलसी में क्यों नहीं चढ़ाना चाहिए जल?

Sunday ko Tulsi ko paani kyu nahi chadhate
Sunday ko Tulsi ko paani kyu nahi chadhate
मान्यता है कि रविवार को तुलसी माता भगवान विष्णु की पूजा हेतु बिना जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखती हैं। इस कारण यदि कोई रविवार को तुलसी पर पानी अर्पित करता है, तो इसे उनके व्रत को बाधित करना समझा जाता है। यही कारण है कि रविवार के दिन तुलसी में जल न चढ़ाने की सलाह दी जाती है।

Tulsi Plant Sunday Rules: रविवार को क्या करें?

Tulsi Plant Sunday Rules
Tulsi Plant Sunday Rules (Photo- AI Generated)
रविवार के दिन पानी चढ़ाने की जगह आप तुलसी के पास दीप जला सकते हैं, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का मंत्र जप सकते हैं या पौधे की हल्की सफाई कर सकते हैं। इन उपायों को तुलसी माता को प्रसन्न करने का सही तरीका माना जाता है।

Tulsi Puja Do’s and Don’ts: कौन-से दिनों में तुलसी को न छुएं?

रविवार के अतिरिक्त भी कुछ दिनों में तुलसी पर पानी चढ़ाना उचित नहीं माना जाता, जैसे:
• एकादशी
• सूर्य ग्रहण
• चंद्र ग्रहण
इन अवसरों पर तुलसी के पत्ते तोड़ना भी वर्जित माना जाता है।

Tulsi Plant Sunday Rules: जान लें जरुरी नियम

Tulsi Plant Sunday Rules
Tulsi Plant Sunday Rules (Photo: Social Media)
  1. रविवार के अतिरिक्त भी तुलसी के संबंध में कुछ नियम माने जाते हैं।
  2. शाम के समय तुलसी की पत्तियां तोड़ना उचित नहीं होता।
  3. महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान तुलसी को न छूने की सलाह दी जाती है।
  4. तुलसी के पौधे को जूते-चप्पलों के पास रखने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पौष पुत्रदा एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जयंती तक, दिसंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।