Vastu Tips for Dining Table: डाइनिंग टेबल पर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं कंगाली और बीमारी की वजह; सुख-शांति के लिए आज ही बदल लें आदतें

Summary :

घर का डाइनिंग टेबल सिर्फ खाना खाने की जगह नहीं होता है, बल्कि यह वह खास जगह है जहां पूरा परिवार एक साथ बैठकर बातें करता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि हमारी डाइनिंग टेबल का सीधा संबंध हमारी सेहत, तरक्की और पैसों की स्थिति से होता है। क्या आपको पता है कि डाइनिंग टेबल पर अनजाने में रखी गई कुछ छोटी-मोटी चीजें आपके घर की सुख-शांति और बरकत को पूरी तरह खत्म कर सकती हैं? अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे, परिवार के लोग तरक्की करें और पैसों की कभी तंगी न हो, तो…

घर का डाइनिंग टेबल सिर्फ खाना खाने की जगह नहीं होता है, बल्कि यह वह खास जगह है जहां पूरा परिवार एक साथ बैठकर बातें करता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि हमारी डाइनिंग टेबल का सीधा संबंध हमारी सेहत, तरक्की और पैसों की स्थिति से होता है। क्या आपको पता है कि डाइनिंग टेबल पर अनजाने में रखी गई कुछ छोटी-मोटी चीजें आपके घर की सुख-शांति और बरकत को पूरी तरह खत्म कर सकती हैं? अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे, परिवार के लोग तरक्की करें और पैसों की कभी तंगी न हो, तो यहां बताए गए Vastu Tips for Dining Table जान लें और तुरंत अपनी डाइनिंग टेबल से इन चीजों को हटा दीजिए।

Vastu Tips for Dining Table: डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये चीजें

1. टूटी-फूटी क्रॉकरी

Vastu Tips for Dining Table
Vastu Tips for Dining Table (AI Generated)

अगर आपकी डाइनिंग टेबल पर इस्तेमाल होने वाली प्लेट, कप, कटोरी या चम्मच में थोड़ा सा भी क्रैक है या वे कहीं से टूटे हुए हैं, तो उन्हें फौरन घर से बाहर निकाल फेंकें। वास्तु शास्त्र में टूटे-फूटी बर्तनों को दरिद्रता और कंगाली का कारण माना गया है। परिवार की अच्छी किस्मत और सेहत के लिए हमेशा साफ-सुथरे, सुंदर और पूरी तरह से सही बर्तनों का ही इस्तेमाल करें।

2. खाली नमकदानी

वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मकता दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को खींचने का बहुत बड़ा जरिया माना गया है। इसलिए, डाइनिंग टेबल पर रखी नमकदानी को कभी भी पूरी तरह खाली न होने दें। उसमें हमेशा नमक भरा रहना चाहिए। भरी हुई नमकदानी इस बात का इशारा होती है कि आपके घर में धन-दौलत और खुशियों का भंडार हमेशा भरा रहेगा।

3. दवाइयां

Vastu Tips for Dining Table
Vastu Tips for Dining Table (AI Generated)

बहुत से लोग अपनी सहूलियत के लिए डाइनिंग टेबल पर ही अपनी दवाइयां रख देते हैं, ताकि खाना खाने के बाद उन्हें याद से ले सकें। लेकिन वास्तु के हिसाब से भोजन करने की जगह पर दवाइयां रखना बहुत ही गलत है। यह आदत घर में बीमारी के माहौल और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। कई बार ऐसा होता है कि पूरा परिवार ही बीमारियों से ही घिरा हुआ रहने लगता है।

4. फालतू कागजात और बिल

आजकल कई लोग डाइनिंग टेबल पर ही लैपटॉप खोलकर बैठ जाते हैं या उसे ऑफिस की डेस्क की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं। मेज पर पुराने बिजली-पानी के बिल, रसीदें, फालतू कागज या पुराना अखबार बिखरा कर रखना बहुत नुकसानदेह होता है। यह आदत घर में राहु के बुरे असर को बढ़ाती है, जिसकी वजह से परिवार के लोगों पर बेवजह का मानसिक तनाव और पैसों की किल्लत होने लगती है।

5. सूखे फूल या कांटेदार पौधे

Vastu Tips for Dining Table
Vastu Tips for Dining Table (AI Generated)

डाइनिंग टेबल को सजाने के लिए हमेशा असली और ताजे फूलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। टेबल पर कभी भी सूखे हुए फूल या कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे न रखें। सूखे और बेजान फूल घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव, झगड़े और कलह की स्थिति पैदा होने लगती है।

Dining Table Vastu: डाइनिंग टेबल के लिए क्या है सही?

Vastu Tips for Dining Table
Vastu Tips for Dining Table (AI Generated)
  • ताजे फलों की टोकरी: अपनी डाइनिंग टेबल के बिल्कुल बीचों-बीच रंग-बिरंगे ताजे फलों से भरी एक टोकरी जरूर सजाकर रखें। यह इस बात का प्रतीक है कि आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कोई कमी नहीं होगी और मां अन्नपूर्णा की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • आईना: अपनी डाइनिंग टेबल के ठीक सामने वाली दीवार पर एक बड़ा सा सुंदर आईना लगाएं। जब इस आईने में डाइनिंग टेबल पर रखे भोजन का रिफ्लेक्शन दिखेगा, तो वह वास्तु के अनुसार भोजन को दोगुना दिखाता है। इसे घर में धन-धान्य और समृद्धि को कई गुना बढ़ाने वाला माना जाता है।
  • नियमित साफ-सफाई करें: जैसे ही परिवार के सभी सदस्य खाना खा लें, टेबल को तुरंत अच्छी तरह से साफ कर देना चाहिए। कभी भी रात के समय टेबल पर जूठे बर्तन, गंदगी या खाने के कण न छोड़ें। रात भर टेबल को गंदा रखना मां लक्ष्मी को नाराज करता है और यह भारी आर्थिक नुकसान का सबसे बड़ा कारण बनता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।