Bandar Teaser: Bobby Deol के ‘डिस्को डांसर’ लुक को देख दंग रह जाएंगे आप, अनुराग कश्यप ने किया लॉर्ड का रेट्रो ट्रांस्फोर्मेशन

Summary :

Bandar Teaser Out: बॉलीवुड में अब तक जब भी ऐसा देखा गया है कि दो अलग-अलग मिजाज़ के लोगों ने हाथ मिलाया है, तब-तब कुछ ना कुछ अतरंगी और नया देखने को मिला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में ‘बंदर’ के टीजर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। क्योंकि कल्ट सिनेमा के मास्टर अनुराग कश्यप और लॉर्ड बॉबी पहली बार साथ में एक प्रोजेक्ट पर काम करते दिखाई दिए हैं।टीजर की शुरुआत एक बेहद दिलचस्प और रंगीन माहौल से होती है, जहां बॉबी देओल 70 के दशक के डिस्को अवतार में नजर…

Bandar Teaser Out: बॉलीवुड में अब तक जब भी ऐसा देखा गया है कि दो अलग-अलग मिजाज़ के लोगों ने हाथ मिलाया है, तब-तब कुछ ना कुछ अतरंगी और नया देखने को मिला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में ‘बंदर’ के टीजर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। क्योंकि कल्ट सिनेमा के मास्टर अनुराग कश्यप और लॉर्ड बॉबी पहली बार साथ में एक प्रोजेक्ट पर काम करते दिखाई दिए हैं।टीजर की शुरुआत एक बेहद दिलचस्प और रंगीन माहौल से होती है, जहां बॉबी देओल 70 के दशक के डिस्को अवतार में नजर आ रहे हैं।

वो चमकीली जैकेट में परफॉर्म कर रहे हैं और बेकग्राउंड में ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ के रीमैजिन वर्जन का गाना बजता दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस गानें पर उनका थिरकना दर्शकों के लिए किसी सिनेमा मोमेंट से कम नहीं है, लेकिन अनुराग कश्यप की फिल्म हो और सब कुछ सीधा-सादा रहे, ऐसा मुमकिन नहीं है। टीजर के बीच में आने वाला एक अचानक ट्विस्ट पूरी कहानी का रुख मोड़ देता है, जो यह मैसेज देता है कि यह रिलेशनशिप ड्रामा ऊपर से जितना क्रेजी दिख रहा है, अंदर से उतना ही उलझा हुआ और गहरा है। हालांकि ये पूरा माजरा क्या है ये जानने के लिए आपको ‘बंदर’ के रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।

Read More: Akshay Kumar अचानक हुए Hospitalized, एक्टर की हेल्थ अपडेट को लेकर फैंस के बीच मचा हड़कंप

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।