मोबाइल गेम की ऐसी लत लगी इस लड़की को खेलते-खेलते घूम आई नौ शहर

Summary :

हाल ही में एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें लड़की को मोबाइल गेम की ऐसी लत लगी की वह गेम खेलने के चक्कर में 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 9 शहरों की सैर कई आई।

हाल ही में एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें लड़की को मोबाइल गेम की ऐसी लत लगी की वह गेम खेलने के चक्कर में 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 9 शहरों की सैर कई आई। तो आइए आगे जानते हैं पूरा मामला।
 
आज से करीब 18 दिन पहले पंतनगर थाना क्षेत्र से लापता युवती मोबाइल पर टैक्सी ड्राइवर गेम-2 से प्रभावित होकर घर से चली गई थी। इस बात का खुलासा युवती ने उस दौरान किया जब पुलिस ने उससे पूछताछ करी। इस मामले के सामने आने के बाद हम तो आपको सिर्फ यही सलाह देना चाहेंगे कि आप अपने बच्चों का ख्याल रखें और बच्चों पर मोबाइल गेम की आदत को हावी न होने दें। 

रहस्यमय ढंग से हुई लापता

1 जुलाई के दिन पंतनगर थाना क्षेत्र में स्थित झा कॉलोनी निवासी एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। 18 दिन बीत जानें के बाद पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से बरामद कर लिया। किशोरी से जब पूछताछ की गई तो बताया कि उसने अपने मोबाइल में एक गेम एप डाऊनलोड की थी। जिसमें वह काफी वक्त से टैक्सी ड्राइवर-2 गेम खेल रही थी। गेम खेलते-खेलते किशोरी इतनी ज्यादा प्रभावित हुई कि उसके मन में देश घूमने की इच्छा जागी और उसने घर ही छोड़ दिया।

घर से पैसे भी ले गई

किशोरी घर से निकल जाने के बाद किच्छा से बरेली होते हुए लखनऊ,जयपुर,उदयपुर,जोधपरु,अहमदाबाद,पूना फिर दिल्ली आदि सभी शहरों में घूम ली। इसके लिए वह अपने घर से पैसे भी ले गई थी। अब पुलिस वालों ने किशोरी को सही सलामत उसके परिवार वालों को सौंप दिया है। 

दिल्ली पुलिस ने रोका 

एसओ अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के कमलानगर में बुधवार देर रात को छात्रा रिक्शा पर अकेले जा रही थी। इस दौरान किशोरी को पुलिस ने रोका। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह घर से बिना बताए आई है। इसके बाद पंतनगर पुलिस से संपर्क किया गया और इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। किशोरी ने बताया कि वह पिछले 18 दिनों में कहीं भी रुकी नहीं। वह एक के बाद एक दूसरी गाड़ी में सफर करती रही। ये सफर अलग-अलग बसों से पूरा किया गया है। वह बस में ही सफर करते-करते सोती थी। जिस जगह भी बस रुक जाती थी वह खाना खा लेती थी। तय शहर पहुंचकर वह आगे वहां चली जाती थी। 

Desk Team