इधर 11 साल का ये मासूम बच्चा मां-बाप को लेकर जा रहा था घर,उधर वीडियो वायरल होते ही भावुक हुए लोग

Summary :

कोरोना संकट के बीच सबसे ज्यादा किसी को मार पड़ी तो वो कोई और नहीं बल्कि हमारे प्रवासी मजदूर हैं,जिन्हें हर एक दिन किसी न किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना संकट के बीच सबसे ज्यादा किसी को मार पड़ी तो वो कोई और नहीं बल्कि हमारे प्रवासी मजदूर हैं,जिन्हें हर एक दिन किसी न किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हजारों की तादात में निकले इन प्रवासी मजदूरों को अब कोई चिंता है तो वह सब अपने गांव पहुंचना चाहते हैं। लेकिन अफसोस उनका ये सफर बिना किसी साधन के है और वह सिर्फ अपने पैरों के दम पर ही बिना रुके आगे बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं मजदूरों के इस सफर में कईयों की जान चली गई तो कुछ भूख से मर गए, कुछ सड़क दुर्घटना में कुचले जा चुकें हैं। 
 इतनी मुश्किलों का सामना करने के बाद भी ये लोग अपने बच्चों और सामान को उठाए लेकर घर पहुंचने की उम्मीद में चले जा रहे हैं। वैसे अब तो इनके सफर की दर्दनाक तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया भर चुका है। हाल ही में एक ताजा वीडियो 11 साल के बच्चे का सामने आया है जो अपने मां-बाप रिक्शा में बैठाए खींच रहा है ताकि वह सब किसी भी तरह अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं।
यहां देखिये वीडियो… 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है रिक्शा  खींचने वाले बच्चे का नाम तवारे आलम है, जिसकी उम्र महज 11 साल है। बच्चा अपने मां-बाप को रिक्शे पर लिए बनारस से बिहार के अररिया जा रहा है। दरअसल उसके पापा रिक्शा चलाते-चलाते थक जाते हैं, तो इसलिए अब वो रिक्शा चला रहा है।
इस वीडियो को देख लाजमी है कई लोगों का दिल पसीज गया होगा। इतना ही नहीं इस बच्चे के हौसले को लोगों ने सलाम किया और कहा कि उसकी मुस्कान ही उसका जज्बा है। 

Desk Team