12 फीट लंबा मगरमच्‍छ खुले में घूम रहा था,काबू करने की कोशिश में लगे लोग, फिर..

Summary :

गुजरात के वडोदरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रावल गांव की एक नहर से 12 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा गया है।

गुजरात के वडोदरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रावल गांव की एक नहर से 12 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा गया है। वन अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ को पकडऩे के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नहर के पास इसे सुबह दज बजे देखा गया। जिसकी सूचना तुरंत वन अधिकारियों को दी गई।
वन अधिकारी के अनुसार मगरमच्छ को नहर से बाहर निकालने में करीब 40 घंटे का समय भी लगा है। वहीं मगरमच्छ को पकड़ लेने के बाद उसे सुरक्षित तालाब में छोड़ दिया गया। बता दें कि इस इलाके में यह तीसरी बार ऐसा हो रहा है जब यहां मगरमच्छ को बचाया गया है। वैसे यहां पास में ही मगरमच्छ का बसेरा भी है। 
इस वजह से यहां पर आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। वैसे इस घटना को वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया  जिसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया।
वीडियो हुई वायरल…

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर करीब 7 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग खुले खेत में बैठे हुए इस मगरमच्छ को पकडऩे की कोशिश में जुटे पड़े हैं। वन अधिकारी के अनुसार मगरमच्छ को नहर से बाहर निकालने में 40 घंटे का वक्त लगा है। 
बहुत कोशिशें करने के बाद यह मगरमच्छ पकड़ में अया तब उसे सुरक्षित पास के ही एक तालाब में छोड़ दिया गया। जहां पर पहले से ही ढेर सारे मगरमच्छों का घर है। यह कोई पहली बार नहीं जब यहां ऐसे खुले में मगरमच्छ घूम रहा है यहां पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं जब जंगली जानवर इस इलाके में घुस आए हैं। 

Desk Team